लखनऊ, मई 10 -- बछरावां (रायबरेली), संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पार कर रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान चुरुवा निवासी अशर्फीलाल (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हनुमान मंदिर के पीछे स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। बीती रात लगभग साढ़े बारह बजे अशर्फीलाल अपने फार्म हाउस से हाईवे पार करके दूसरी ओर जा रहे थे। तभी लखनऊ से रायबरेली की दिशा में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। इस भीषण हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.