हापुड़, दिसम्बर 26 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे -9 पर 15 दिसंबर को नोएडा के दादरी निवासी खल चूरी के प्रमुख व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये लूटने की वारदात का शुक्रवार को जनपदीय स्वाट टीम व पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गए रकम में से 62 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, घटना में प्रयुक्त कार व बाइक के अलावा तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अभी फरार चार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। शेष रकम इन्हीं बदमाशों के पास होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने वारदात का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.