फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात प्रबंधन योजना लागू कर दी है। यह विशेष व्यवस्था 11 अगस्त शिवरात्रि तक लागू रहेगी। इस अवधि में कांवड़ मार्गों पर भारी एवं मध्यम वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली-आगरा हाईवे और डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भारी एवं मध्यम व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कांवड़ यात्रा: हाईवे पर 11 अगस्त तक व्यावसायिक वाहनों पर रोकसावन माह की शुरुआत सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है। 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक होगा। कांवड़िए बदरपुर बॉर्डर, सेहतपुर-पल्ला और आगरा नहर रोड से प्रवेश करेंगे। जबकि सीकरी बॉर्डर, झाड़सेंतल...