हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम होते-होते फिर से लंबा जाम लग गया। कुछेछा में एक ट्रक की खराबी और यहीं पर पीजी कॉलेज में चल रहे सामूहिक विवाह की वजह से स्थिति खराब हो गई। समाचार लिखे जाने तक हाईवे की दोनों पटरियों पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया है। जिसमें यात्री बसें, चौपहिया वाहन और ट्रक फंसे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है। कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगना आम बात हो चुकी है। यहां कोई ऐसा दिन नहीं जाता है जिस दिन जाम न लगता हो। बुधवार की शाम से हाईवे पर जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हुई। कुछेछा में सामूहिक विवाह महायज्ञ में प्रभारी मंत्री सहित उच्चाधिकारियों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। शाम को एक ट्रक की खराबी के कारण स्थिति और बेकाबू हो गई। जिसके चलते देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.