मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में हाइवे पर हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने नौ हेलमेट- नौ हाइवे का प्लान लागू किया है। पुलिस ने सम्पर्क मार्गो से हाइवे को जोडने पर ऐसे 66 प्वाइंट तैयार किए है जो हाइवे को जोडते है। इन प्वाइंटों पर पुलिस को दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को हाइवे पर एंट्री नही देने का काम किया जाएगा। बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को हाइवे पर जाने नही दिया जाएगा। यूपी के सभी जिलों में हादसों से होने वाली मौतों के आंकडों को 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक हादसे जनपद के हाइवे पर तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण होते है। हाइवे पर हादसों को रोकने के लिए जनपद मे पुलिस को अलर्ट किया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि नेशनल हाइवे पर हादसों को रोकने के लिए प्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.