नई दिल्ली, जनवरी 26 -- सड़क हादसों में जख्मी होने वाले मरीजों को अब बहुत जल्द इलाज मिल सकेगा। साथ ही शुरुआती इलाज में आने वाले खर्च को स्वास्थ्य विभाग केंद्र सरकार की योजना के तहत वहन करेगा। योजना के तहत हादसे में जख्मी मरीज को डेढ़ लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज नजदीक के अस्पताल में मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनऊ के हाईवे या उसके आसपास मौजूद करीब 82 अस्पतालों से अनुबंध किया जा रहा है। अनुबंध के तहत अस्पतालों की सूची हाइवे के पुलिस थानों पर भी होगी, जिससे घटना की जानकारी पर पहुंचने वाली पुलिस उन्हें उस निजी अस्पताल में तुरंत भर्ती करा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सड़क सुरक्षा की इस योजना के तहत मार्च में मरीजों को इलाज मिलने लगेगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कैशलैस ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.