हाईवे पर हादसों में कांवड़िये समेत तीन घायल
मेरठ, अगस्त 3 -- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-दून हाईवे को वन वे किए जाने के बाद से वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। पहला हादसा शनिवार देर रात खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे हुआ। दिल्ली की तरफ से दो कांवड़िए स्कूटी पर सवार होकर जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से खिर्वा फ्लाईओवर के पास एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के मोती नगर निवासी भोला शनि, उम्र 35 वर्ष, पुत्र ईश्वर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा कंकरखेड़ा हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के सामने हुआ। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल यहां दिल्ली की तरफ से आ रही कार की हरिद्वार की तरफ से आ रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.