मुजफ्फर नगर, जून 8 -- बुढ़ाना। क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया । परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बिटावदा निवासी सौरभ सहरावत बाइक पर सवार होकर अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- सोनपुर में कार के धक्के से मजदूर की गई जान हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प...