गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव सहरावन के समीप बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक नीचे गिर गया। इससे सहरावन निवासी 19 वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक किसी कार्य से अपने घर से मानेसर की तरफ जा रहा था। सर्विस रोड के समीप उसका संतुलन बाइक से बिगड़ गया और नीचे गिर गया। खून से लथपथ अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.