रामपुर, सितम्बर 29 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में रामपुर-बरेली हाईवे पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा मेंघानगला कदीम गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी मोहन स्वरूप सोमवार शाम अपनी पत्नी सुमन गंगवार (36) और आठ वर्षीय बेटे के साथ बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक मेंघानगला कदीम गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच ...