अमरोहा, मार्च 29 -- गजरौला, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। इसी बीच बजरपुट से भरा अनियंत्रित डंपर भी सड़क किनारे खाई में गिर गया। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के सोहरका गांव निवासी गोविंद (30) पुत्र कृपाल सिंह रविवार की सुबह तड़के करीब चार बजे दिल्ली की दिशा में जा रहा था। उसकी बाइक पर दो लोग और भी सवार थे। हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में बजरपुट से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ईंट सड़क पर बिखर गईं। अनियंत्रित डंपर हाईवे पर सड़क किनारे खाई में गिर गया। तभी पीछे से आ रहे गोविंद की बाइक का पहिया सड़क पर बिखरी ईंटों पर चढ़ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.