बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। बड़ा बाईपास पर हादसे में मरने वाले तीनों मृतक और चौथा घायल युवक अपहरणकर्ता निकले। चारों गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र से ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण करके लाए थे। आपस में हुई अनबन के बाद वे बच्चों को वापस गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। अपहृत दोनों बच्चे भी इस हादसे में घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता को पुलिस ने एक अपहरणकर्ता के घर से बरामद कर लिया। अपहरण में शामिल एक घायल समेत दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार शाम बड़ा बाईपास पर एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में बोलेरो सवार फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह, पीलीभीत में अमरिया तहसील के कल्याणपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.