बागपत, मार्च 13 -- खेकड़ा। खेकड़ा तहसील के पास सड़क हादसे मे बाइक सवार दो बाराती गंभीर रूप में घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे से गुरुवार शाम मंडौला गांव में बारात आई थी। दूल्हे ने कस्बे के ही साथी हिमांशु और सोनू को भी बारात के लिए आमंत्रित कर रखा था। देर शाम दोनों कस्बे से बारात में शामिल होने के लिए वाइक पर चले। खेकड़ा तहसील के पास उनकी बाइक में तेज गति के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.