हमीरपुर, मार्च 13 -- हमीरपुर। सागर हाईवे पर एक बाइक सवार को स्टंटबाजी करते हुए चेकिंग कर रहे एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने चंदौखी मोड़ के पास पकड़ लिया। इसकी बाइक सीज की गई है। एआरटीओ ने बताया कि हाईवे के कुंडौरा गांव के समीप एक बाइक सवार सड़क पर स्टंटबाजी कर रहा था। अड़ा तिरछा गाड़ियों के बीच से तेजी से निकल रहा था। जिसे चंदौखी के पास रोका गया और उसकी बाइक को कुछेछा चौकी में सीज कर दिया गया। युवक के नशे में होने के कारण उसे चौकी में बैठा दिया। इसके अलावा सुमेरपुर रोड, राठ रोड एवं गहबरा में आठ ओवरलोड वाहनों का चालान कर लगभग तीन लाख रुपये जमा कराया गया एवं दो ओवरलोड वाहनों को कुछेछा चौकी में सीज किया गया। आरआई गिरीशचंद्र के द्वारा विद्यालय वाहनों का निरीक्षण किया गया और वाहनों में कमी मिलने पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्ता...