हापुड़, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्कूटी से स्टंट करती दो महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर हाईवे पर खतरनाक तरीके से स्टंट करती नजर आ रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के किसी हाईवे का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल अपनी जान के लिए जोखिम भरे होते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.