मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब ई-रिक्शा, ठेले,ऑटो आदि नहीं खड़े हो सकेंगे। सोमवार से इन पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसको लेकर एसडीएम बिलारी ने सख्त निर्णय लिया है। इसके तहत अब हाईवे पर जाम से निजात को लेकर हाईवे से ठेले व वाहनों को हटाया जाएगा। रविवार तक सभी ठेले और ई-रिक्शा वालों को हाईवे से स्वत: हटने की मोहलत दी गई। हाईवे पर अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एक दिन पूर्व एसडीएम ने हाईवे पर सभी को चेतावनी दी कि वह सड़कों पर ठेले और वाहनों को न खड़ा करें। जिससे यातायात प्रभावित हो, एक दिन पूर्व दी गई चेतावनी के बाद लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी ठेला संचालक पालिका अध्यक्ष से मिले। पालिकाध्यक्ष ने उनके लिए एक स्थान निश्चित किया ताकि वह वहां पर अपना रोजगार स्थापित कर सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.