हाईवे पर सीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप, आधा घंटा बाधित रहा यातायात
इटावा औरैया, मई 10 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को सीएनजी गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक केंटर के सिलेंडर की पाइप अचानक फट गई। तेज धमाके जैसी आवाज के साथ गैस लीकेज होने लगी, जिससे हाईवे पर गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर करीब आधा घंटा तक हाईवे के एक तरफ का यातायात रोकना पड़ा। पुलिस ने वाहनों को पुराने मुगल रोड से होकर निकाला। भरथना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस की आपूर्ति लेकर जा रहा केंटर रविवार दोपहर बकेवर बाईपास के पास पहुंचा था। तभी अचानक पीछे लगे एक गैस सिलेंडर की पाइप तेज आवाज के साथ फट गई। पाइप फटते ही गैस तेजी से रिसने लगी और आसपास तेज बदबू फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर चालक विश्वनाथ घबरा गया और उसने तुरंत केंटर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया।गैस रिसाव की सूचना मिलते ही हाईवे पर गुजर रहे वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.