मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाईवे पर शहर और आसपास के इलाके में सात जगहों पर बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है, जिससे हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। बावजूद पुलिस अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस गश्ती टीम हाईवे पर अवैध ढंग से खड़े ट्रकों को देखकर आगे बढ़ जा रही है। कच्ची-पक्की चौक पर एक ओर बस की अवैध पार्किंग है तो दूसरी ओर ऑटो वालों का कब्जा। हाईवे के इस चौक पर ट्रकों को निकलने के लिए जगह कम पड़ जा रही है। बीते 26 जनवरी को अवैध पार्किंग के कारण बाइक सवार मनियारी के पिता-पुत्री को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इसी तरह हाजीपुर बाइपास पर पताही पावर सब स्टेशन के पास अवैध ढंग से पार्क किए गए ट्रक के पीछे से कार की टक्कर में मधुबनी के मशहूर चिकित्सक डॉ. त्रिपुरारि प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.