इटावा औरैया, मई 21 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बस स्टैंड चौराहे के पास ओवरब्रिज पर अचानक सामने आए सांड से टकराने के बाद एक लोडर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। लोडर चालक राजीव पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी गोरखपुर दिल्ली से प्रयागराज की ओर कोरियर का सामान लेकर जा रहे थे। सुबह करीब 4:50 बजे पीसीएफ गोदाम के सामने स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ाई से पहले अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। चालक संभल पाता इससे पहले ही लोडर सांड से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से लोडर को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद याताय...