मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- बुधवार सुबह हाईवे पर सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को दूसरे ई-रिक्शा से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार कराया गया। बताया गया कि बुधवार सुबह ई-रिक्शा हाईवे पर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए डीसीएम ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलटकर हाईवे किनारे जा गिरा। हादसे में नरखेड़ा निवासी तरन्नुम, उसका बेटा अबुजर और बेटी नूर फातमा घायल हो गए। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक कामिल निवासी बीरपुर थाना मूंढापांडे भी घायल हुआ। चालक कामिल टक्कर के ...