शामली, मई 4 -- शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में ऐरटी के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी की मौत हो गई। मृतक साइकिल से जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में ऐरटी गांव के सामने हाइवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार युवक दूर सड़क पर जाकर गिरा था। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची तथा युवक को सड़क से उठाकर जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.