मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- खतौली। खेत से घर जाने के दौरान सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के टिटोडा गांव निवासी 42 वर्षीय मनोज पुत्र मगल गुरुवार की शाम को नेशनल हाईवे स्थित खेत पर गया था। घर लौटने के दौरान भंगेला के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मनोज को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...