फतेहपुर, मार्च 21 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सुशील शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव के सामने हाईवे पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...