मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र में रायपुर नंगली गांव के समीप हुए सड़क हादसे में कांवड़ियों समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे खतौली कोतवाल ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।नगर की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब बढ़ता जा रहा है कोई कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है तो कोई लेने के लिए सड़कों पर दौड़ लगा रहा है। इसी को लेकर रविवार की देर रात को रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 58 पर सड़क हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों को रोका गाजियाबाद निवासी कुछ कांवड़िया डीसीएम में बैठकर हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले। न...