मेरठ, अप्रैल 24 -- दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार परतापुर गगोल रोड निवासी यूट्यूबर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से दूसरी बाइक पर आए साथियों ने पुलिस और एंबुलेस को सूचना देते हुए घायल और मृतक युवक को मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक कैंटर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हैं। थाना परतापुर के गगोल रोड परतापुर निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि वह परचून की दुकान करता है। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटी है। उसका 19 वर्षीय बेटा विशु तिवारी का छात्र है और यूट्यूबर पर रील भी बनाता है। यूट्यूबर बेटा अपने दोस्त व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.