सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल और स्टेपनी टायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ा प्रहार करते शनिवार की रात तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 लीटर चोरी का डीजल, ट्रकों के तीन स्टेपनी टायर, एक अन्य टायर, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से हाईवे पर सक्रिय था और सुनसान स्थानों पर खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाता था।शनिवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का डीजल और अन्य सामान कुछ लोग टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर उसकी खरीद...