फतेहपुर, मार्च 11 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाने का इलाका हमेशा से जरायम के लिये कुख्यात रहा है। सरिया कांड के बाद से कुछ महीनों तक हाईवे से शातिर दूर रहे, लेकिन एक बार फिर से चोर, लुटेरे पुलिस की ढिलाई के चलते सक्रिय हो गए हैं। बुधवार भोर पहर देहुली मोड़ के पास एक ढाबे में खड़े ट्रक से शातिरों ने करीब साढ़े तीन सौ लीटर डीजल पार कर दिया। सुबह चालक जगा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने डायल-112 पर चोरी की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुल्तानपुर जिला निवासी आमिर ने बताया कि वह ट्रक चालक है। गुजरात से ट्रक में खाद की बोरियां लादकर बिहार जा रहा था। चौडगरा के पास एक पेट्रोल पंप में पूरी टंकी डीजल भराया था। रात करीब ढाई बजे देहुली मोड़ के पास ढाबे में ट्रक खड़ा करके वहीं सो गया था। सुबह जब ट्रक के पास पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.