बदायूं, मार्च 20 -- दिल्ली से लोड कैंटर लेकर बदायूं आ रहे चालक की आगे चल रहे वाहन से टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश जारी है। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर दहगवां और बागवाला गांव के बीच सड़क हादसे में कैंटर चालक वसीम 24 वर्ष पुत्र नेजाकत, निवासी उघैनी गांव थाना अलापुर की मौत हो गई। वह दिल्ली से कैंटर में माल लोड कर बदायूं आ रहा था। परिजनों के अनुसार आगे चल रहे एक बड़े वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.