बागपत, जनवरी 21 -- खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र के बड़ागांव का रहने वाला आशिफ मंगलवार को बाइक से बागपत गया था। वहां से देर शाम वापस लौट रहा था। मवीकला के पास तेज़ गति के अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि हादसे की सूचना मिल गई है। अज्ञात वाहन और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.