हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार आरक्षियों को रौंदा, एक की मौत
फिरोजाबाद, मई 23 -- हाईवे पर हादसे में एक आरक्षी की मौत, दो घायल फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो आरक्षियों और उनके एक दोस्त को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिकोहाबाद में तैनात आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आरक्षी की मौत की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 2025 बैच के दोनों आरक्षी हैं, जिनको एक महीने पहले ही थानों में तैनाती मिली थी। अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड पिछले अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड हुई थी। इसके बाद सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.