नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 अप्रैल को होमगार्ड की मौत हो गई। वह सेक्टर-20 थाने में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। मृतक के भाई ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।गाजियाबाद के जलालपुर ठिठार गांव के रहने वाले ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई वीर सिंह होमगार्ड थे। वह सेक्टर-20 थाने में तैनात थे। 18 अप्रैल की शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त कर वीर सिंह घर जा रहे थे। वह सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिजारसी के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से नजद...