हाईवे पर वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमरोहा, जून 24 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध हुकम सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए तथा अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा मंगलवार को जोया में सोत नदी के पास हाईवे पर हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी 70 वर्षीय हुकम सिंह के परिवार में पत्नी चमेली देवी, चार बेटे व एक बेटी है। बेटे विजेंद्र कुमार मुरादाबाद के कुंदननगर में रहते हैं। दो दिन पहले वह बेटे के घर गए थे। मंगलवार को वह मुरादाबाद से घर वापस लौट रहे थे। जोया में वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुकम सिंह को स्थानीय लोग फौरन जोया सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.