हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भिंड के रेमजा गांव निवासी राजू उर्फ छोटू पैदल हाईवे पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से इकदिल क्षेत्र के नगला फूंदी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में अपनी बहन मंजू के साथ भिंड में रहकर मजदूरी करता था। वह करीब 15 दिन पहले रिश्तेदार के घर इटावा आया था। उसके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.