मधुबनी, मार्च 26 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के खोपा चौक के निकट एनएच-27 पर बुधवार देर रात बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अन्य दो युवकों को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से बुधवार देर रात एनएच-27 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने कोनार गांव निवासी फूलदेव यादव के पुत्र दिनेश यादव (25) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कोनार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.