फिरोजाबाद, मई 4 -- मटसेना थाना क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हाईवे पर शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी पहुंच गए। गांव दौकेली निवासी 25 वर्षीय नाजरान पुत्र अनवर अली बीए फाइनल ईयर का छात्र था। वह रविवार दोपहर किसी कार्य से शहर आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। वह दबरई शनि देव मंदिर के पास पहुंचा। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बाइक सहित हाईवे पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे किनारे शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.