हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चालक फरार
गोंडा, अगस्त 25 -- मेहनौन (गोंडा)। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर सोमवार रात किसी वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नयेगांव निवासी राम बरन यादव रात में सड़क किनारे मकान के सामने थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी राम राजी ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद दूसरे मकान पर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Banda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हुई शिनाख्त इसी दौरान उन्हें हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचीं तो पति का शव सड़क किनारे मकान के सामने पड़ा था।राम बरन यादव के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.