हाईवे पर वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
जौनपुर, सितम्बर 27 -- जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर इजरी गांव के पास शनिवार को चार पहिया वाहन की टक्कर से 11 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बीबनमऊ गांव निवासी 11 वर्षीय सूरज नगर पुत्र करमचंद नगर और 12 वर्षीय विवेक नगर पुत्र मुन्ना नगर स्कूटी से इजरी के पास एक डेयरी पर दूध लेने गए थे। विवेक दूध लेने चला गया, जबकि सूरज स्कूटी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रहे चार पहिया वाहन ने सूरज को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रेहटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.