फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वह तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर जा रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली के वनपोई गांव के सामने घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नवाबगंज थाने के नवादा गांव निवासी 35 वर्षीय नागेन्द्र सिंह रविवार की शाम शहर के कछियाना मोहल्ले में अपनी ससुराल में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसमें शामिल होने के बाद जब वह रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर वनपोई गांव के सामने से जब वह वापस जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मोहम्मदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.