बदायूं, फरवरी 9 -- बिसौली, संवाददाता। सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। युवक कौन था और कहां जा रहा था, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर बिसौली और फैजगंज बेहटा सीमा स्थित भटपुरा गांव के पास शनिवार रात हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.