हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से पेंटर की मौत
रुद्रपुर, जून 23 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-74 पर दरऊ चौक के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पेंटर की मौत हो गई। पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मो. यासीन पुत्र मो. उमर निवासी सिरौलीकलां घरों में पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह चाय पीने के लिए दरऊ चौक जा रहा था। इसी दौरान एनएच-74 पर सुरेंद्रा पेट्रोल पंप के सामने वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक डंपर ने भी उसे कुचल दिया। यह भी पढ़ें- एनएच- 74 पर कार की चपेट में आने से पेंटर की मौत हादसे में यासीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी प्रदीप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.