हाईवे पर वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर, मई 23 -- कलान। कलान में सुबह तड़के सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।बुजुर्ग शौच के लिए जा रहे थे।शनिवार सुबह तड़के नरसुइया कालोनी निवासी सोनेलाल वर्मा घर से शौच जाने के लिए निकले थे।बताया जा रहा है कि वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे पर पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन ने रौंद दिया।सोनेलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।चालक वाहन लेकर भाग गया।सूचना मिलने पर एलडीबी चेयरमैन विनोद गुप्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई।शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया।पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।सोनेलाल अविवाहित थे उनकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.