संवाददाता, अक्टूबर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर का जाम महिला की जान ले गया। सर्पदंश की शिकार महिला को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे पर कानपुर-सागर हाईवे पर लगे भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई। काफी कोशिश के बाद भी एंबुलेंस एक घंटे तक जाम से नहीं निकल पाई और तड़पकर महिला की मौत हो गई। भरुआ सुमेरपुर में चाय-पान की दुकान चलाने वाली 30 वर्षीय शहाना परवीन किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती थी। पति फिरोज से अनबन के बाद से वह मायके में रहती थी। शहाना के भाई सनी के मुताबिक गुरुवार सुबह वह घर में तख्त पर लेटी थी तभी गर्दन के पास सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर बहन ने फोन किया। वह उसे लेकर पीएचसी सुमेरपुर भागा, जहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मुस्कान को फांसी तब तक नहीं जब तक....