मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) हाईवे पर क्यूआर कोड लगाएगा। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर राहगीरों को मिस्त्री से लेकर मेडिकल स्टोर तक की जानकारी मिल सकेगी। इसको लेकर एनएचएआई मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय परियोजना अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। यह जानकारी एनएचएआई ने अपनी पत्रिका राजमार्ग के नवंबर अंक में दी है। एनएचएआई की ओर से बताया गया है कि राहगीरों के लिए आवागमन सुविधाओं में बढोतरी की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत हाईवे पर दुर्घटना रोकने, घायलों के इलाज आदि की सुविधा की जानकारी बेहतर करने की तैयारी है। इसके लिए हाईवे पर क्यूआर कोड लगाने का निर्णय लिया गया है। इसे एक नियमित अंतराल पर पूरे रास्ते पर लगाया जाएगा। एक स्कैन पर मिलेगी पूरी जानकारी : क्यूआर कोड स्कैन करने पर हाईव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.