बुलंदशहर, जुलाई 28 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर के पास मंगलवार तड़के उरई डिपो की रोडवेज बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। जिसमें बस में आगे बैठी एक महिला की मौत हो गई और अन्य 14 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक उरई डिपो की रोडवेज बस सोमवार देर शाम सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जैसे ही बस सिकंदराबाद क्षेत्र में बिलसूरी फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो आगे चल रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया...