मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय किशोरी पायल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। परिवार नई बहू की माथा टिकाई और बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए कुलदेवी मंदिर जा रहा था। शादी के दो दिन बाद ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी रामदास अपने बेटे अमित, उसकी पत्नी नेहा, पुत्रवधू रेखा व उसके एक वर्षीय पुत्र रिदविक, दूसरी पुत्रवधू स्वाति व उसके दो वर्षीय पुत्र आरुष तथा 14 वर्षीय भतीजी पायल के साथ कार से संभल के बबराला में कुलदेवी के दर्शन को जा रहे थे। यहां बच्चों का मुंडन संस...