शाहजहांपुर, जनवरी 27 -- शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस शाम छह बजे कटरा थाना क्षेत्र में खुसरो कॉलेज से होकर जा रही थी। तभी रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद सड़क की एक लेन बंद हो गई। हादसे में चालक फंस की केबिन में फंस गया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद पिछले डेढ़ घंटे से सड़क की एक लेन बंद है। यातायात पुलिस और सीओ क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.