कन्नौज, मार्च 12 -- मानीमऊ, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। एटा जिले के थाना निधौली क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र जिलेदार देर शाम कानपुर से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। जब वह मानीमऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धर्मवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना क...