शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। हाईवे पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। गुरुवार दोपहर धनेला पल्टू गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बहेड़ी निवासी शाहनवाज अपनी कार से परिवार के साथ लखनऊ एयरपोर्ट गए थे, जहां उन्होंने अपने पिता अतीक अहमद को हज के लिए विदा किया। वापसी के दौरान जब वह हाईवे से गुजर रहे थे, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार शाहनवाज, शना, इश्ब, इलमा, शबा, शमन, अलतू और डेढ़ वर्षीय जहरा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.