मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता, सोमनाथ सत्योम। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना रहित यात्रा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक दूरसंचार आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली विकसित की है। एनएचएआई के 'राजमार्ग यात्रा' एप के माध्यम से हाईवे पर सफर के दौरान राहगीरों को उनके मोबाइल पर खतरे का अलर्ट मिलेगा। इसके लिए एनएचएआई ने देश की एक बड़ी निजी संचार कंपनी से समझौता किया है। यह सुविधा 4 जी व 5 जी नेटवर्क पर लागू होगी। यह लाभ उस संचार कंपनी के उपभोक्ताओं को ही सिर्फ मिलेगा। एप यात्रियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, आवारा पशुओं के क्षेत्रों, कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों और आपातकालीन व तीखा मोड़ों जैसे चिन्हित खतरनाक स्थानों के पास पहुंचने पर उनके मोबाइल पर अग्रिम जानकारी देगा। राहगीरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.