हाईवे पर रातभर हुई चेकिंग, 151 का चालान कर 11.25 लाख जुर्माना वसूला
कानपुर, मई 29 -- कानपुर। हाईवे पर नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुवार देर रात जिला प्रशासन, पुलिस और आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर हाईवे के नरवल मोड़ पर चेकिंग अभियान चला। तीनों टीमों ने 151 वाहनों का चालान किया। इनसे 11 लाख 25 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सात वाहनों की नंबर प्लेट पर कपड़ा या तौलिया डाल रखा था। 12 वाहनों में एचएसआरपी नहीं थी। तीन वाहनों में 12-12 टन माल अधिक लोड मिला। इनको सीज करा दिया गया। यहां उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्र, प्रवर्तन अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- सागर हाईवे पर हर दूसरे वाहन में खामी,106 के चालान अभियान में विवेक कुमार मिश्र, एसीपी चकेरी अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.